- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर/मंडोर। (ब्रजकिशोर पारीक)
हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट और निरु–मनोहर सिंह टाक द्वारा मंडोर में आयोजित 25 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन धूमधाम और सुंदर व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, परिजन और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
आयोजन के दौरान उत्कृष्ट मीडिया कवरेज के लिए आयोजकों ने पूरी मीडिया टीम को मंच पर सम्मानित किया। आयोजकों ने मीडिया टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि टीम ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को समाज तक पहुँचाना उनका कर्तव्य है।
कार्यक्रम में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Advertisement -


















































