लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
जोधपुर से संवाददाता – ब्रजकिशोर पारीक
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में चल रही विभिन्न अनियमितताओं को लेकर सोमवार को NSUI ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी एवं NSUI जोधपुर इकाई अध्यक्ष झुंझारसिंह चौधरी के नेतृत्व में सुबह से ही सैकड़ों छात्र परिसर में जुटे और 32 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे।
छात्रों की प्रमुख मांगें
-
स्पोर्ट्स बोर्ड को नियमित रूप से खोला जाए
-
ई-मित्र व कैंटीन को तुरंत शुरू किया जाए
-
जिंदा केन्द्र में सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ
-
विभागीय लाइब्रेरी को तुरंत खोला जाए
-
पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की पूरी उपलब्धता
-
जिम्नेजियम हॉल में बाथरूम की व्यवस्था
-
परीक्षा संबंधी अनियमितताएं समाप्त की जाएँ
-
परीक्षा नियंत्रक के इस्तीफे की मांग
-
अधिष्ठाता की अनुपस्थिति पर भी गंभीर सवाल
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनियमितताओं के कारण वे लगातार असुविधाओं का सामना कर रहे हैं। परीक्षा से संबंधित दिक्कतों को लेकर छात्रों ने अधिष्ठाता की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
वार्ता रही विफल
लंबे इंतजार के बाद रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे और वार्ता हुई, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी भी मुद्दे पर ठोस आश्वासन नहीं दिया।
वहीं पूरे दिन कुलगुरु की अनुपस्थिति को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी रही।
घोषित हुआ अनिश्चितकालीन धरना
वार्ता असफल होने के बाद छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा कर दी। बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी रही।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख छात्र नेता—
जुझार सिंह चौधरी, नरेश जाखड़, रामावतार कड़वासरा, श्रवण चौधरी, लुखमान मेहर, रूपाराम, जगदीश विश्नोई, गजेन्द्र चौधरी, दिनेश चौधरी, सवाई, मानाराम सहदेव सहित अन्य छात्र।
















































