लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“शिक्षा, कौशल, नवाचार और अनुसंधान आधुनिक अर्थव्यवस्था के चार स्तंभ” — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
“नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को प्रोडक्ट नहीं, पर्सनेलिटी बनाने पर जोर” — केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
जयपुर । प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित जेईसीसी में आयोजित राज्य स्तरीय सत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अवसर, निवेश और चुनौतियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के युवाओं को वैश्विक अवसर प्रदान करने में सहायक है। उन्होंने प्रवासियों से अपील की कि अपनी प्रतिभा को मातृभूमि के विकास से जोड़ें।
-
शिक्षा देश और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
-
21वीं सदी में ज्ञान ही मुख्य पूंजी है, शिक्षा, कौशल, नवाचार और अनुसंधान आधुनिक अर्थव्यवस्था के स्तंभ हैं।
-
राज्य सरकार ने 71 नए राजकीय महाविद्यालय, 21 पॉलिटेक्निक कॉलेज और 177 कॉलेज भवन खोले।
-
स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान-गणित किट, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें और व्यापक कायाकल्प हुआ।
-
अर्ली कैरियर प्रोग्रामए टेकबी, आई.स्टार्ट, स्टार्टअप पॉलिसी, अटल इनोवेशन स्टूडियो आदि से युवाओं को कौशल, उद्यमिता और नवाचार में अवसर प्रदान।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का संदेश:
-
राजस्थान शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रहा है।
-
नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के पर्सनेलिटी निर्माण पर जोर देती है।
-
राज्य में विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और मानवीय गुणों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

भामाशाहों और प्रवासियों से अपील:
-
शिक्षा में निवेश देश और प्रदेश के भविष्य में निवेश है।
-
स्कूल भवनों की मरम्मत, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा आधारभूत ढांचे के लिए सहयोग करें।
-
शिक्षा के क्षेत्र में निवेश से बच्चों का कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

पैनल डिस्कशन प्रमुख बिंदु:
-
एमिटी यूनिवर्सिटी के डॉ. असीम चौहान: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को अब पहले से अधिक अवसर मिले हैं।
-
प्रतीक माहेश्वरी: ऑनलाइन शिक्षा से संसाधनहीन बच्चों को लाभ मिल रहा है।
-
आईआईटी जोधपुर के अविनाश कुमार अग्रवाल: स्टार्टअप शुरू करने की जरूरत और संसाधन।
-
आनंद राठी: स्किल डेवलपमेंट के छोटे कोर्स युवाओं को रोजगार से जोड़ते हैं।
-
प्रो. वी रामगोपाल राव: एक्सपीरियंशियल लर्निंग से इंडस्ट्री और शिक्षा संस्थानों के बीच दूरी कम होती है।
-
आईआईएम उदयपुर के अशोक बनर्जी: संस्थानों में उद्यमिता माहौल विकसित करने की आवश्यकता।


















































