लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रवासियों से रिश्तों की नई एबीसीडी लिख रही राज्य सरकार
एनआरआर को अलग विभाग और पॉलिसी फ्रेमवर्क | निवेशकों व भामाशाहों के लिए बन रहा बेहतर इकोसिस्टम
जयपुर । विश्वभर में बसे प्रवासी राजस्थानी अपनी पहचान, संस्कृति और मूल्यों के साथ आज भी राजस्थान से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के तहत राज्य सरकार पिछले दो वर्षों से प्रवासी राजस्थानियों के साथ संबंधों को नई मजबूती देने के लिए व्यापक कार्य कर रही है।
गत वर्ष हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान पहली बार प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानी दिवस और प्रवासी राजस्थानी विभाग बनाने की घोषणा की थी—दोनों वादों को पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस आने से पहले ही पूरा कर दिया गया है।
सरकार प्रवासियों से संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच स्तंभ—Accelerate, Bridge, Celebrate, Drive और Ensure पर काम कर रही है।
Accelerate – प्रवासी निवेश को नई रफ्तार
राजस्थान में एनआरआर निवेश को बढ़ावा देने के लिए नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी गई है।
-
एनआरआर इन्वेस्टमेंट सेल का गठन होगा।
-
निवेश प्रस्तावों को तेजी से लागू करने के लिए लायजन ऑफिसर्स नियुक्त होंगे।
-
राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर्स में इन्वेस्टमेंट कॉर्डिनेटर्स तैनात किए जाएंगे।
-
स्टार्टअप्स, मेडिकल इनोवेशन, कृषि-प्रसंस्करण, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रवासी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Bridge – डिजिटल संवाद को मजबूती
-
डिजिटल एनआरआर कनेक्ट के जरिए प्रवासियों को राज्य की नीतियों, योजनाओं और अवसरों की नियमित जानकारी मिलेगी।
-
एक अद्यतन डायस्पोरा डेटाबेस तैयार होगा।
-
युवाओं को जोड़ने के लिए “जानें अपना राजस्थान” जैसे कार्यक्रम और नॉलेज एक्सचेंज पहले से अधिक व्यापक होंगे।
Celebrate – संस्कृति और परंपराओं का वैश्विक प्रसार
राजस्थान फाउंडेशन देश-विदेश में तीज, गणगौर, दिवाली, होली जैसे उत्सवों के आयोजन को बढ़ावा देगा।
-
वेडिंग, ईको, ग्रामीण और फिल्म टूरिज्म को भी प्रवासियों से जोड़ा जाएगा।
-
पारंपरिक खेलों और युवा आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा।
पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस पर 8,738 प्रवासी राजस्थानियों ने पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रवासी राजस्थानी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
Drive – समाज सेवा और विकास से जुड़ाव
‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के अंतर्गत प्रवासी सहयोग से 14,500 से अधिक जल संरक्षण संरचनाएँ बन चुकी हैं।
-
स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सामुदायिक परियोजनाओं में पीपीपी व CSR के जरिए योगदान को प्रोत्साहन मिलेगा।
-
ज्ञान संकल्प पोर्टल, सीएसआर पोर्टल और भामाशाह पोर्टल पर योगदान सरल बनाया जा रहा है।

Ensure – समस्याओं के समाधान के लिए सुनिश्चित तंत्र
-
हर जिले में एडीएम स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
-
राजस्थान फाउंडेशन दूतावासों और सरकारी विभागों से समन्वय कर शिकायतों का समाधान करेगा।
-
आपात स्थितियों, स्वास्थ्य सहायता और दिवंगत एनआरआर की पार्थिव देह लाने की प्रक्रिया को सरल व व्यवस्थित बनाया गया है।
प्रवासी राजस्थानी विभाग की भूमिका
हाल ही में गठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग—
-
विश्व में ब्रांड राजस्थान को मजबूत करेगा।
-
प्रवासियों को राज्य की प्रगति में साझेदार बनाएगा।
-
प्रवासी नीतियों, एक्सचेंज कार्यक्रमों और व्यापक डेटाबेस का निर्माण करेगा।



















































