- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
सदर बाजार स्थित परम आस्था के केंद्र राम रघुनाथ मंदिर परिसर में 11 दिसंबर से कथा वाचक राधिका दीदी के मुखारविंद से संगीतमय राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की संयोजक अनीता बढ़ाया ने बताया कि 11 दिसंबर को सुबह 8 बजे नैनवा रोड स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो राम रघुनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न होगी। कलश यात्रा में राम रघुनाथ मंदिर महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण भाग लेंगे।
- Advertisement -


















































