लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़।
गंगधार पुलिस ने दस दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गंगधार थाना पुलिस चोरी व लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाइपास रोड पर स्थित खंडहर क्वार्टर्स में पुलिस ने दबिश दी, जहां कुछ आरोपी लूट का माल बांटते हुए मिले।
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों —
राधेश्याम (30), सुरेश (28), राकेश (25) और मिठ्ठू (23) पुत्रगण विभिन्न—सभी जाति कंजर, निवासी कोलवा गुर्जर कंजर डेरा, थाना गंगधार—को गिरफ्तार किया।
बरामद सामान:
-
दो मोबाइल
-
दो चैन
-
दो बालियां
-
एक अंगूठी
-
एक मोटरसाइकिल (वारदात में प्रयुक्त)
इसके अलावा लूट में प्रयुक्त मोबाइल और दूसरी मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की।
घटना का विवरण
26 नवंबर 2025 को प्रकाश दायमा निवासी कोटड़ा ने एसपी कार्यालय में रिपोर्ट दी थी कि वे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर चौमहला जा रहे थे। रास्ते में 10–15 संदिग्ध लोगों ने उन्हें रोककर नदी किनारे ले जाकर नकदी ₹4,500, एक चांदी की चैन, सोने का ताबीज और दोनों के मोबाइल छीन लिए।
गंगधार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विशेष अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी, कांस्टेबल नरवीर सिंह, रामनिवास जीतराम, बृजेश कुमार, विनोद कुमार और रामेश्वर सिंह शामिल रहे।


















































