लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा राजसमन्द।
राजसमंद। कुंवारिया थाना प्रभारी (सीआई) के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद सीआई रामचंद्र कुमावत ने स्पष्ट किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना और क्षेत्र में अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाना रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है और इससे जुड़ी हर सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
सीआई कुमावत ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी निर्णायक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकेगा और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
सीआई कुमावत ने भरोसा दिलाया कि कुंवारिया पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर और उपलब्ध रहेगी।




















































