- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। बेनाड रोड स्थित नाड़ी फाटक पर आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और सांसद मंजू शर्मा द्वारा रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास समारोह में क्षेत्रवासियों सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सूरज सोनी ने मंच से बोलते हुए पूर्व में बने पुलों की खामियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को खुले मंच से ही चेतावनी देते हुए कहा कि—
“यह पुल जनता के लिए बन रहा है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्न गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
सोनी ने मांग की कि आरओबी का निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ किया जाए, ताकि आने वाले कई वर्षों तक क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन मिल सके।
- Advertisement -












































