लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विजय कपूर, बीकानेर
बीकानेर। लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का पारंपरिक साफा, उपरना एवं माल्यार्पण कर गरिमामय स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
प्रतिनिधिमंडल में जोधपुर प्रांत सदस्य हर्ष कंसल, बीकानेर जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, जिला समन्वयक प्रकाश नवहाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, खारा इकाई अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजयपाल विश्नोई, सचिव लाभूराम बिश्नोई, करनीनगर इकाई अध्यक्ष विनोद धानुका, दीपक चमड़िया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।
बैठक के दौरान खारा, करनी और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से मौजूद पर्यावरणीय चुनौतियों पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की गई।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहारीलाल बिश्नोई ने इन महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके स्थाई समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने लघु उद्योग भारती के सक्रिय योगदान, संगठनात्मक एकजुटता और उद्योग हित में किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

















































