लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
दैनिक लोक टुडे, लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, डिजिटल मीडिया एवं जीएन कानून गुरु–जस्टिस फॉर यू की ओर से पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह
जयपुर । पिंकसिटी प्रेस क्लब में दैनिक लोक टुडे, लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, डिजिटल मीडिया एवं जीएन कानून गुरु–जस्टिस फॉर यू की ओर से पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और फोटोजर्नलिस्टों को लोक टुडे मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने की।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा (पूर्व डीजी एसीबी एवं पूर्व डीजीपी), जसवंत संपतराम (पूर्व डीजी पुलिस), पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा और महासचिव मुकेश कुमार चौधरी मौजूद रहे।





स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता — बैरवा
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि तथ्य-आधारित पत्रकारिता और रचनात्मक आलोचना से शासन-प्रशासन को बेहतर कार्य करने की दिशा में प्रेरणा मिलती है। बैरवा ने कहा कि ये कार्यक्रम पत्रकारिता के गौरव , पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प पुन: द़ढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मीडिया जगत के समर्पित साथियों के सम्मान के माध्यम से हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व को नई ऊर्जा देने का प्रयास कर रहे हैं।








वहीं, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॅा. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और चुनौती दोनों बढ़ी हैं। पत्रकार समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








इन पत्रकारों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े निम्न पत्रकारों को सम्मानित किया गया:
दैनिक भास्कर – मदन कलाल, महेंद्र शर्मा
टीवी18 – अमित भट्ट
दैनिक नवज्योति – एल.एल. शर्मा
फर्स्ट इंडिया – योगेश शर्मा (पॉलिटिकल एडिटर)
पंजाब केसरी टीवी – विशाल शर्मा, अजय मिश्रा
हिंदुस्तान टाइम्स – सचिन सैनी
News 24 – वत्सन (ब्यूरो हेड, ब्यूरो चीफ)
मॉर्निंग न्यूज – रोशन लाल शर्मा
डीडी राजस्थान – विक्रम सिंह राजपुरोहित








ईटीवी – अतुल जैन
भास्कर टीवी – योगेश शर्मा (सीनियर वीडियो ऑनलिस्ट)
इंडिया टीवी – मनीष भट्टाचार्य
एएनआई – पीयूष शर्मा (ब्यूरो चीफ)
जी न्यूज – आशुतोष शर्मा
पीटीआई – अजीत सिंह शेखावत
खास खबर.com – सत्येंद्र शुक्ला
bhaskar.com – छवि अवस्थी
एनडीटीवी – दीपक चावला, जसराज बरांडा (सीनियर वीडियोलिस्ट)
सियासी भारत – रामगोपाल जाट
टाइम्स ऑफ इंडिया – अरविंद शर्मा (सीनियर फोटोग्राफर)
दैनिक स्वतंत्रता संवाद – ओमवीर भार्गव
सीनियर फोटो जर्नलिस्ट – सुनील शर्मा







सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मान
सामाजिक व पर्यावरणीय क्षेत्र में योगदान के लिए निम्न व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया:
-
सूरज सोनी – वन्य जीव रक्षा पर्यावरण संरक्षण के लिए
-
विमल कटिहार – सामाजिक सरोकार के लिए
-
वीरेंद्र पारीक – मार्केटिंग हेड, महात्मा गांधी अस्पताल (सामाजिक सरोकार)
-
जसवंत कुमार- सामाजिक सरोकार के लिए
इसके साथ ही पिंक सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव मुकेश चौधरी को भी सम्मानित किया गया।








सामाजिक सरोकारों के लिए भी हुआ सम्मान
सामाजिक सरोकारों के लिए सम्मानित होने वालों में वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने पर सूरज सोनी , सामाजिक सरोकारों के लिए भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी विमल कटियार ,सामाजिक सरोकार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के मार्केटिंग हैड वीरेंद्र पारीक और जसवंत कुमार को सम्मानित किया गया।
आभार अभिव्यक्ति
कार्यक्रम के अंत में जीएन कानून गुरु–जस्टिस फॉर यू के निदेशक गुरु प्रसाद लेखरा, लोक टुडे संपादक नीरज मेहरा और नितिन कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

























































