लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बामनवास, सवाई माधोपुर।
क्षेत्र में गौ सेवा को लेकर किए जा रहे दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि गौ सेवा के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है, जबकि सर्दी के मौसम में निराश्रित गोवंश के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। कई स्थानों पर गोवंश बदहाली में पड़े मिले।
इसी बीच किन्नर समाज द्वारा संचालित गौशाला के कर्मियों ने मानवीय पहल करते हुए कई गोवंश के लिए तत्काल चारा-पानी की व्यवस्था करवाई। बीमार गोवंश का उपचार भी कराया गया। नंदी गौशाला टीम के सक्रिय सदस्य सोनू हरियाणा, रमेश ढोलक मास्टर, सोनू कैफे, हरिओम मीणा सहित कई युवा मौके पर पहुंचे और सेवा कार्यों में जुटे।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ गौ सेवा के नाम पर दिखावा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग वास्तविक संवेदनशीलता दिखा रहे हैं। क्षेत्र में गौ सेवा की स्थिति पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।















































