- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बिहार/जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर, जबकि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार की डबल इंजन सरकार विकसित बिहार के निर्माण में संकल्पित होकर काम करेगी और राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, विधायक कुलदीप धनखड़ सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- Advertisement -











































