पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज होगी जारी

0
55
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  राजस्थान के 66.62 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार, 19 नवम्बर को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त देशभर के किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा (जयपुर) से शामिल होंगे। सभी जिलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

राजस्थान के किसानों को अब तक मिला 25,142 करोड़ रुपये

योजना की शुरुआत से अब तक प्रदेश के किसानों को 20 किस्तों के माध्यम से 25,142 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी चार किश्तों में किसानों को 2,073 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।

21वीं किस्त में प्रदेश के 66.62 लाख किसानों को मिलेगा 1,332 करोड़ रुपये

सोमवार को होने वाले वितरण कार्यक्रम के तहत पीएम किसान योजना के माध्यम से राजस्थान के 66,62,000 किसानों के खातों में कुल 1,332 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर करीब 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

पात्र किसानों को वार्षिक 9,000 रुपये तक की सहायता

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किश्तों में दी जाती है। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 3,000 रुपये अतिरिक्त प्रदान किए जाते हैं, जिससे उन्हें कुल 9,000 रुपये प्रति वर्ष की राहत मिलती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here