- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के ढ़िकोलिया ग्राम में टोंक सवाईमाधोपुर हाइवे के डिवाइडर के पास निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ढीकोलिया ग्राम में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था ।कि मकान का छज्जा अचानक गिर गया। जिससे मकान मालिक रमेश पुत्र जुगल बावरिया आयु 45 वर्ष , कारीगर कस्तूरा पुत्र रामदेवा जाती बैरवा आयु 46 वर्ष, बेलदार दिलखुश पुत्र राकेश आयु 30 वर्ष निवासी गोविंदपुरा घायल हो गए।
घटना की सुचना पर उनियारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को 108एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -














































