लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भैरा अध्यक्ष और जैसवानी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित
पीसांगन (अजमेर) | स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की उपशाखा पीसांगन के निर्विरोध चुनाव मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक घनश्याम गुर्जर एवं निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में पूरे किए गए।
निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार ने जानकारी दी कि निर्विरोध संपन्न हुए चुनाव में हनुमान भैरा को ब्लॉक अध्यक्ष, जबकि मनीष जैसवानी को ब्लॉक उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं संगठन में अन्य पदाधिकारियों के रूप में —
ब्लॉक मंत्री: दिलीप चौधरी
कोषाध्यक्ष: परमेश्वर गुर्जर
संयुक्त मंत्री: हेमंत धनवाल
संगठन मंत्री: हरीश धायल
मीडिया प्रभारी: नरेश चौधरी
जिला प्रतिनिधि: छोटू सिंह राठौड़
उप जिला प्रतिनिधि: मुन्नी देवी चौधरी
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।















































