- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ितों के प्रति शोक संदेश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को कहा कि सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्त निगरानी रखी जाए।
शर्मा ने पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) को सतर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी भ्रामक सूचना का सोशल मीडिया टीम द्वारा तुरंत खंडन किया जाए।
- Advertisement -















































