- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
जयपुर ।
डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य रितिक उर्फ रितु (20) को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर अपराधों में वांछित था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 1 पिस्टल, 2 कट्टे, 2 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किए।
एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि रितिक किसी बड़ी वारदात की योजना में था, लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे रामसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड से दबोच लिया।
अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की गैंग नेटवर्क की जांच की जा रही है।
