- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
28 केंद्रों पर 6000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
गंगधार, झालावाड़।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन गंगधार तहसील क्षेत्र में सम्पन्न हुआ।
तहसील संयोजक कुंज बिहारी निगम ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के सद्गुणों को जाग्रत करना और उन्हें जीवन की सही दिशा की ओर प्रेरित करना है।
इस वर्ष गंगधार तहसील के 28 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 6000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
- Advertisement -















































