लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
विधायक सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे, अधिकारियों से की वार्ता
झालावाड़। जिले के बकानी कस्बे में जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया, जिसका ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध किया।
विरोध की सूचना पर विधायक सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।
विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि “राज्य सरकार उपभोक्ताओं की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है, जबकि कई उपभोक्ताओं के पुराने मीटर अभी भी सही हैं।” उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के लगाए जाएं जिनके मीटर खराब हैं या जो स्वयं लगवाना चाहते हैं।
गुर्जर ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जबरन घरों में घुसकर मीटर बदलने का कार्य कर रहे हैं, जिसका वे कड़े शब्दों में विरोध करते हैं।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत चतुर्वेदी, पूर्व सरपंच हेमराज राठौर, पूर्व सरपंच छगनलाल गुर्जर, नवीन चौरसिया, विशाल सेन, प्रकाश कुशवाहा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।















































