लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जिला संवाददाता: अरविन्द चौहान
गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी क्षेत्र में सालौदा और उदेई मोड़ के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत के दौरान हुई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रशांत जांगिड़ पुत्र रामोतार जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, राहुल जांगिड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
संतोष जांगिड़ का सालौदा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
तीनों युवक गंगापुर सिटी नगर परिषद के वार्ड नंबर 43 के निवासी बताए जा रहे हैं और तीनों आपस में सगे भाई हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों आरओ प्लांट पर कार्यरत थे।
दुर्घटना के बाद मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।















































