- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, अजमेर/जयपुर |
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अजमेर स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने देवनानी की धर्मपत्नी स्वर्गीय इन्दिरा देवनानी के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और परिजनों को सांत्वना दी, तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
- Advertisement -












































