लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
राजसमंद (गौतम शर्मा)।
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पीपली अहीरान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया।
शिविर की अध्यक्षता प्रशासक गंगा बाई अहीर ने की, जबकि तहसीलदार सुंदर लाल कटारा शिविर प्रभारी रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक सेवाएं और योजनाएं आमजन को उपलब्ध कराई गईं —
10 पट्टे व प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पार्सल,
पालनहार योजना के 4 प्रकरण,
गरीबी मुक्त गांव के 2 प्रकरण,
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के 5 लाभार्थी,
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 137 पॉलिसी,
मृदा कार्ड रिपोर्ट 36,
बिजली कनेक्शन 5,
शौचालय निर्माण आवेदन 8 शामिल रहे।
शिविर में राजस्व, चिकित्सा, जलदाय, आयुर्वेदिक, महिला एवं बाल विकास विभाग, तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्रामीण शंकर लाल सेन ने अपने लम्बित अंत काल प्रकरण को लेकर नाराज़गी जताई और तहसीलदार को अवगत कराया कि आवेदन एक वर्ष बाद भी लंबित है। अन्य ग्रामीणों ने भी पटवारी द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और शीघ्र कार्यवाही की मांग की।
शिविर में जिला परिषद सदस्य लेहरू लाल अहीर, अतिरिक्त विकास अधिकारी गिरिराज आगाल, सहायक अभियंता वेदप्रकाश, लोकेश वर्मा, सचिव गोवर्धन सालवी, रवि सनाढय, वार्ड पंच रोशन लाल प्रजापत, देवीलाल अहीर, श्यामू देवी, सुंदर देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
















































