लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा आयोजन
किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)।
शहर के बाग का चौराहा स्थित राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 31 अक्टूबर को अभिभावक–अध्यापक की विशाल बैठक (मेगा पीटीएम) आयोजित की जाएगी।
प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह मेगा पीटीएम आयोजित की जा रही है। बैठक का उद्देश्य अभिभावकों और अध्यापकों के बीच संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन, व्यवहार और सहशैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा करना है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक के लिए अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में वे उपस्थित होकर अपने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


















































