मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

0
52
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

नई दिल्ली।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को “विकसित भारत के शिल्पकार” बताते हुए कहा कि उनका सानिध्य सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में #आपणो_अग्रणी_राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याण योजनाओं और केंद्र की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here