सथाना कलां की सुनीता लोरा और इशरत खान बनीं RAS अधिकारी

0
74
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 

पादूकलां: निकटवर्ती ग्राम पंचायत सथाना कलां की बेटी सुनीता लोरा पुत्री नेमाराम लोरा और गांव की बहू इशरत खान पत्नी इमरान खान ने RAS परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव, क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है।

दोनों के गांव पहुंचने पर सरपंच रजिया बानो, पूर्व सरपंच एडवोकेट अयूब खान सहित ग्रामीणों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में एडवोकेट अयूब खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में अब नया निखार आ रहा है। उन्होंने बताया कि बेटियां भी अपनी मेहनत और लगन से गांव का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुनीता और इशरत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

सरपंच रजिया बानो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे-बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा केवल शहरों तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं न केवल गांव बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी सूखाराम नेण, नंदकिशोर टाक, पूर्व सरपंच शंकरलाल झुंझाडिया, भंवराराम मेघवाल, रामदेव लोरा, चिकित्सक राहुल चौधरी, कृषि पर्यवेक्षक बक्षाराम, सुरेशनाथ, तौफीक अहमद, लादूसिंह, मेहेंद्र सिंह, फिरोज कायमखानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

गांव में इस सफलता पर खुशी और उत्साह का माहौल रहा, और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपने हर्ष का इज़हार किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here