रामपुरा डाबला व बुधवाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

0
54
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

— अधिकारियों को दिए निर्देश

लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन (अजमेर)। ग्राम पंचायत रामपुरा डाबला और बुधवाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का शुक्रवार को प्रधान दिनेश नायक और उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार भागीरथ चौधरी, बीडीओ सोहनलाल डारा, अतिरिक्त विकास अधिकारी चन्द्रनारायण चौधरी, प्रशासक सीमा चौधरी, जगदीश गुर्जर और सीआर मेघसिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here