निर्दलीय नरेश मीणा के साथ धोखा! भामाशाह मातादिन पनियार ने फोन उठाना किया बंद ?

0
88
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के साथ धोखा! चुनाव से पहले किया गया वादा टूटा

 

अंता विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के साथ बड़ा धोखा हो गया है। नरेश मीणा का कहना है कि चुनाव से पहले भामाशाह मातादिन पनिहार ने उनसे वादा किया था कि वे उनके पूरे चुनाव का खर्च उठाएंगे। उन्होंने कहा था कि नरेश मीणा के समर्थन में 2000 गाड़ियां और 20,000 कार्यकर्ता मुहैया कराएंगे, लेकिन अब वे अचानक संपर्क से बाहर हो गए हैं।
नरेश मीणा का कहना है कि पिछले 5 दिन से लगातार फोन करने के बावजूद मातादिन पनिहार  फोन नहीं उठा  रहे है। मीणा ने यह बात सार्वजनिक रूप से कही और दुख जताया कि जिन पर उन्होंने भरोसा किया, वही अब मुकर गए हैं।
उन्होंने कहा कि संभव है कि मातादिन पनिहार पर किसी प्रकार का दबाव बना हो — चाहे वह सरकार की ओर से हो, या फिर कांग्रेस और भाजपा में से किसी राजनीतिक दल की ओर से। नरेश मीणा ने कहा कि “शायद उन पर मानसिक या राजनीतिक दबाव बना दिया गया है, जिसके चलते वे अब पीछे हट रहे हैं।”
गौरतलब है कि जब जयपुर में नरेश मीणा धरने पर बैठे थे, तब मातादिन पनिहार ने 50 लाख रुपये देकर उनका अनशन तुड़वाया था। उसी समय उन्होंने चुनाव में पूरी मदद का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब चुनाव के ऐन वक्त पर वादा टूटने से नरेश मीणा की चिंता बढ़ गई है और चुनाव मैनेजमेंट की टेंशन तेज हो गई है।
अब देखना यह होगा कि नरेश मीणा इस संकट से कैसे निकलते हैं — क्या कोई नया भामाशाह उनकी मदद को आगे आता है या उन्हें अकेले ही मैदान में उतरना पड़ेगा।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here