- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
पुलिस ने आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट के तहत न्यायालय में पेश किया
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
पुलिस ने नकबजनी के मामले में 8 माह से फरार चल रहे आरोपी इरफान उर्फ इफ्फी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चोरी की घटना का विवरण
गत 9 फरवरी 2025 को थाना क्षेत्र के धिकोलिया निवासी ब्रजराज पुत्र पृथ्वीराज सैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान के शटर का अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर मोबाइल चुरा ले गया।
अनुसंधान और गिरफ्तारी
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान टीम ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आरोपी इरफान उर्फ इफ्फी जो कि उटावड मोहल्ला इस्लामवादी थाना उटावड जिला पलवल (हरियाणा) का निवासी है, आठ माह से फरार चल रहा था।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेजा।
- Advertisement -


















































