प्रतापगढ़ में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान शुरू

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

ब्लॉक स्तर पर कई मंडलों में हुई बैठकें, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

प्रियंका माहेश्वरी |

प्रतापगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ ब्लॉक में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं। यह अभियान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करने और राजनीतिक संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


कई मंडलों में हुई बैठकें

  • मोखमपुरा मंडल एवं खेरोट मंडल की बैठक गांव बरोठा में आयोजित की गई।

  • गादोला मंडल की बैठक गादोला में मंडल अध्यक्ष सुरेश जी गुर्जर की अध्यक्षता में हुई।

  • सुहागपुरा मंडल की बैठक सुहागपुरा में मंडल अध्यक्ष ईश्वर जी मालवीय ने संचालित की।

  • कर्मदी खेड़ा मंडल की बैठक बड़िलांक में मंडल अध्यक्ष जगदीश जी मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठकों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —

  • विधानसभा प्रभारी अमरोज खान

  • ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना

  • लेंस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रामगढ़

  • मोखमपुरा मंडल अध्यक्ष कुबेर सिंह

  • खेरोट मंडल अध्यक्ष नागराज मीणा

  • सेवादल मंडल अध्यक्ष बब्बर खां मेव

  • राजीव गांधी ब्रिगेड जिला अध्यक्ष वजीर मोहम्मद,

  • पूर्व उपसरपंच विनोद जी सुथार

  • सरपंच जुझार जी (बरोठा)

  • बूथ अध्यक्ष वहीद खान,
    सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।


कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता जनभावनाओं को मज़बूती से सामने रखेंगे। गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआवाज को बुलंद किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अभियान के प्रति जोश और उत्साह प्रकट किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here