अश्लील कमेंट करने वाला युवक गिरफ्तार

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महिला की फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर करता था अभद्र टिप्पणी

उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक)
राजस्थान पुलिस ने एक महिला की फोटो और वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने में शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति उसकी फोटो और वीडियो को एडिट कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहा है और खुद भी अभद्र व अश्लील टिप्पणियां कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राजाराम बैरवा पुत्र रतनलाल निवासी बामनगांव, थाना नैनवां, जिला बूंदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की साइबर अपराध संबंधी गतिविधि का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here