सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को होगा आयोजन, 101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

भीलवाड़ा। (विनोद सेन)
सेन समाज सामूहिक विवाह समिति की ओर से इस वर्ष 9वां वार्षिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल सेन मांडल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। नवरात्रि के पहले ही दिन 11 जोड़ों की बुकिंग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी दिनेश सेन ने दी।

समिति के सचिव बाबू लाल सेन चाख़ेड ने बताया कि समिति हर वर्ष बसंत पंचमी पर समाज के लिए विवाह सम्मेलन आयोजित करती है। इस बार का सम्मेलन 23 जनवरी 2026 को हरणी महादेव, भीलवाड़ा में होगा। इस अवसर पर 101 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है।

कोषाध्यक्ष गोपी लाल सेन समेलिया ने बताया कि सम्मेलन में विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप पलंग, बिस्तर, अलमारी, मांगलिक आभूषण और आवश्यक बर्तन प्रदान किए जाएंगे, जिससे नवविवाहित जोड़ों को अपने नए जीवन की शुरुआत में सहयोग मिल सके।

कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू ने कहा कि यह सम्मेलन पारंपरिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह घर जैसे वातावरण में सम्पन्न होता है। समाज के वरिष्ठजन इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हैं।

प्रभारी सुरेश सेन कटार ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया है कि विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण शाम की सब्जी मंडी कार्यालय में सुरेश सेन कुंडिया के पास करवाएं, ताकि इच्छुक परिवारों को कम खर्च में गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह का लाभ मिल सके।

 समाजहित में एक पहल — परंपरा, सहयोग और एकता का प्रतीक सामूहिक विवाह सम्मेलन

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here