टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

0
55
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

 

भरतपुर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. गिरिराज प्रसाद तिवारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के जीवन और योगदान पर परिजनों के साथ चर्चा की।

मीडिया से बातचीत में जूली ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकारी अस्पतालों में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत और मरीजों की तबियत बिगड़ने के मामले सामने आए हैं। जूली ने सवाल उठाया कि तमिलनाडु, पंजाब और दिल्ली सरकारों ने इस दवा पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन राजस्थान में अभी तक ऐसा क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि दवा के 44 सैंपल फेल हो चुके हैं और इससे हुई मौतों में हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।

जिला की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए जूली ने कहा कि अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। एसएमएस अस्पताल में आग लगने की घटना को बेहद दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल मीटिंग तक सीमित रह गई और स्थायी समाधान नहीं कर रही।

जूली ने भाजपा सरकार द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि बच्चों और मरीजों की मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार केवल प्रचारक रूप में सेवा पखवाड़ा मना रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे प्रदेश के दौरे केवल प्रचार के लिए नहीं, बल्कि विकास और भलाई के उद्देश्य से करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here