लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“वन्य जीव हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं”: जाजू
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) भीलवाड़ा चेप्टर ने वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर डॉ. भी.अं.रा.बा.मा. विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
तीन अलग-अलग विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में 176 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्यजीवों की सुरक्षा व पर्यावरण संतुलन का संदेश अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता ने बच्चों को दिया संदेश
प्रतियोगिता के मुख्य वक्ता, इंटैक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने कहा, “वन्य जीव हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं, और उनके संरक्षण के बिना प्रकृति का संतुलन असंभव है।”
उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के जीव-जंतुओं और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति हमेशा जागरूक रहें।
इस अवसर पर जाजू ने विद्यालय परिसर में जामुन सहित अन्य पौधे भी रोपित किए।
प्रतियोगिता के परिणाम
कक्षा 6 से 8 वर्ग:
-
प्रथम: कमला मीणा
-
द्वितीय: आकांक्षा लखारा
-
तृतीय: साक्षी खटीक
कक्षा 9 से 10 वर्ग:
-
प्रथम: गायत्री रेगर
-
द्वितीय: दीपिका रेगर
-
तृतीय: संजना मीणा
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह जाजू द्वारा वितरित किए गए।
पर्यावरण जागरूकता और संकल्प
विद्यालय प्रधानाध्यापक सलीम मोहम्मद बिसायती ने इंटैक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रीति जैन, डॉ. पंकज चंदेल, बुद्धि प्रकाश मीणा, बबीता पारीक और आशा डीडवानिया ने छात्राओं को आगे भी वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और लगाए गए पौधों की सारसंभाल की जिम्मेदारी ली।
अंत में जाजू द्वारा सभी छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
प्रतिभागियों के सुंदर और सार्थक पोस्टरों ने सभी का मन मोह लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई ऊर्जा भर दी।















































