लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक बनने वाले एलिवेटेड रोड का त्रिवेणी नगर चौराहे पर शिलान्यास किया।
शिलान्यास और निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने परियोजना के मॉडल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
परियोजना का महत्व
यह फोरलेन एलिवेटेड रोड गोपालपुरा बाईपास तक आवागमन सुगम बनाएगी। पूरी परियोजना के पूरा होने पर 10बी, न्यू सांगानेर रोड, रिद्धी-सिद्धी, गुर्जर की थड़ी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव में भारी कमी आएगी। साथ ही, यह मानसरोवर, अजमेर रोड और मालवीय नगर तक बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
परियोजना का विवरण
-
लंबाई: 2160 मीटर
-
चौड़ाई: 17.20 मीटर
-
लागत: लगभग 218 करोड़ रुपये
-
पिलर्स: 88
-
अंडरपास: महेश नगर जंक्शन पर 20 मीटर लंबाई का अंडरपास प्रस्तावित
-
सर्विस रोड: एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ 10.5-10.5 मीटर चौड़ाई
-
फुटपाथ और यूटिलिटी सर्विस: 2-2 मीटर फुटपाथ और 1.5 मीटर यूटिलिटी सर्विस के साथ निर्मित

कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में नगरीय एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावट, जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।











































