बैरवा समाज के चुनाव का मतदान 5 अक्टूबर को देश भर में

0
245
- Advertisement -
 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के चुनाव 5 अक्टूबर देश भर में होंगे जहां-जहां बैरवा समाज के मतदाता रहते हैं वहां वहां पर मतदान की व्यवस्था की गई है। इसी दिन  रविवार को केकड़ी में भी  मतदान होगा होगा। चुनाव पर्यक्षक श्याम लाल बैरवा (केकड़ी)ने बताया कि अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के चुनाव 5 अक्टूबर रविवार को प्रेम मैरिज गार्डन अजमेर जयपुर बाईपास दंड के रास्ते के पास केकड़ी मे होंगे। केकड़ी में अजमेर, भीलवाड़ा,ब्यावर, चित्तौड़, उदयपुर, जोधपुर, राजसमंद जिले के बैरवा समाज के लोग मतदान करेंगे । बैरवा समाज के शिष्ट मंडल ने मतदान केंद्र का अवलोकन किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिष्ट मंडल में राष्ट्रीय मंत्री डॉ श्यामलाल बैरवा केकड़ी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रामदयाल बैरवा, अजमेर जिला अध्यक्ष कालूराम बैरवा, बद्री लाल बैरवा, भंवर लाल बैरवा, दिनेश कुमार चौहान, सीताराम बैरवा, शंकर लाल बैरवा, नारायण लाल बैरवा सहित के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here