विजयदशमी पर स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन

0
51
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। विजयदशमी के अवसर पर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने बस्तीवार अलग-अलग पथ संचलन आयोजित किए। महावीर नगर और शिवाजीनगर के स्वयंसेवकों ने सुबह, जबकि विवेकानंद बस्ती में दोपहर बाद पथ संचलन निकाला गया।

दोनों बस्तियों के स्वयंसेवक जैन नसिया में एकत्रित हुए। यहां ध्वज पहराकर शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेकानंद नगर का बौद्धिक कार्यक्रम गढ़ पैलेस में हुआ, जिसमें सतीश पाटीदार, जिला कार्यवाहक ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही स्वयंसेवकों की पहचान है और स्वयंसेवक राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं।

पथ संचलन मार्ग और कार्यक्रम

महावीर नगर एवं शिवाजीनगर का पथ संचलन जैन नसिया से शुरू होकर पुलिस थाने, टोंक रोड, बड़ौदा बैंक, विवेकानंद सर्किल होते हुए पुरानी ऑक्सफोर्ड स्कूल पर समाप्त हुआ। दोपहर बाद विवेकानंद नगर का पथ संचलन गढ़ पैलेस से शुरू होकर मिडिल स्कूल पालीवाल, कुमारों की बड़ी, विश्वकर्मा मंदिर, कुशवाहा गली और शीतल की टेक होते हुए वापस गढ़ पैलेस पर समाप्त हुआ।

उत्साह और स्वागत

संचालन के दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश और घोष वादन के साथ मार्च किया। खंड घोष प्रमुख दिमांशु जांगिड़ ने घोष वादन का नेतृत्व किया। मार्ग में विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जबकि युवाओं ने “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के जय घोष किए।

पथ संचलन में खंड कार्यवाहक राजेश कुमार, नगर कार्यवाहक गिरिराज कुशवाहा, विभाग प्रौड प्रमुख टोंक प्रभु लाल सैनी, खंड व्यवस्था प्रमुख गिरधारी गगरानी, सर नगर कार्यवाहक संदीप गुप्ता, कमल कासलीवाल सहित महावीर नगर और शिवाजी नगर के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here