पूर्व मंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवाओं ने थाने में दी शिकायत

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर। पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में सर्व समाज के युवाओं ने पीलोदा पुलिस थाने पहुंचकर नामजद शिकायत दी है।

युवा नेता महेंद्र जोगी और आशीष खेड़ली ने कानोता निवासी कमल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, कमल गुर्जर ने सोशल मीडिया पर पूर्व राज्य मंत्री गोलमा देवी मीणा के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की।

सर्व समाज के लोगों में इस घटना को लेकर व्यापक रोष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि कमल गुर्जर पहले भी कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुका है।

पीलोदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here