नारी शक्ति के सम्मान के संकल्प के साथ सेन युवा एकता मंच का गरबा महोत्सव

0
79
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। सेन युवा एकता मंच द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का दूसरा दिन रविवार को होटल हर्ष पैलेस ग्राउंड में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माता रानी की भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में गरबा नृत्य का आनंद लिया।

संस्था प्रभारी गौतम खटोड़ ने बताया कि आयोजन को लेकर सेन समाज का उत्साह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। द्वितीय दिवस पर गरबा पांडाल पूरी तरह से भरा रहा, जिससे आयोजन की लोकप्रियता स्पष्ट हुई।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुनील खलवा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पार्षद लक्ष्मी देवी सेन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल तेली, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष जांगिड, विधायक प्रतिनिधि लालकृष्ण सेन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा संगठन यशोवर्धन सेन सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अवस्थी ने आयोजन की भव्यता की सराहना की और कार्यक्रम को तीन दिनों तक सीमित न रखकर पूरे नौ दिनों तक करने का सुझाव दिया। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रस्ताव का समर्थन मोबाइल टॉर्च जलाकर किया।

महोत्सव के समापन पर बेस्ट वेशभूषा और श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं का अभिनंदन किया और भविष्य के कार्यक्रमों में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here