नेता के स्वागत को लेकर विवाद, छात्रों से मारपीट का आरोप एबीवीपी नेता पर

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया के स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया। आरोप एबीवीपी के छात्र नेता राजवीर बांता पर लगा है।

जानकारी के अनुसार, पूनिया के जोधपुर प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय के नए परिसर के बाहर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए छात्रावास से कई छात्रों को बुलाया गया। आरोप है कि जब कुछ छात्र स्वागत के लिए तैयार होने में देर कर रहे थे तो इस बात से राजवीर बांता नाराज हो गए।

छात्रों का आरोप है कि इसी बात को लेकर बांता ने एक छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र भगत की कोठी थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here