लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लाभान्वितों को पट्टे, पीएम आवास योजना के चेक और अन्य प्रमाण पत्र वितरित
लोसल (सीकर) – ओम प्रकाश सैनी।
राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने भाग लिया और शिविर में लाभान्वित लोगों को पट्टे, नामांतरण पत्र, पीएम आवास योजना के चेक, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित दस्तावेज वितरित किए।
विधायक ने दी जानकारी और अपील
विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि राज्य की भजनलाल सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया है। इस अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौके पर ही आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। इसके साथ ही विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए GST में कमी को आमजन के लिए राहत देने वाला और ऐतिहासिक कदम बताया।
शिविर में उपस्थित प्रमुख लोग
शिविर में पालिकाध्यक्ष समु नागौरी, उपाध्यक्ष रामनिवास बाजिया, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ममता चौधरी, कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।














































