प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर दुधालिया में “वोकल फॉर लोकल” कार्यक्रम

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डग (झालावाड़)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को ग्राम दुधालिया में “वोकल फॉर लोकल” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना रहा।

यह कार्यक्रम हरियाली राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड, डग एवं पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गोबर से बनी हर्बल अगरबत्ती, धूपबत्ती, दीपक, देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ, हर्बल साबुन सहित विभिन्न देसी उत्पादों का प्रदर्शन किया।

आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल

महिलाओं की यह पहल न केवल आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल, डग मंडल अध्यक्ष गोविन्दसिंह, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच सूर्यप्रकाश, वरिष्ठ प्रेम प्रेमी, बद्रीलाल सोनी, सरपंच देवेंद्रसिंह, उपसरपंच गोपाल सिंह तथा शिवराजसिंह देवगढ़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन

इस अवसर पर राजीविका मिशन द्वारा चलाए जा रहे आठ दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन भी हुआ। प्रशिक्षण में 35 महिलाओं को अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमबत्ती, दीपक एवं इको-फ्रेंडली प्रतिमाएँ बनाने की विधि सिखाई गई।

हरिगढ़ बना आदर्श स्थल

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नरेगा से विकसित जिले के एकमात्र सुंदरीकरण स्थल हरिगढ़ का भी उल्लेख हुआ। यहां स्थापित बायोगैस प्लांट से प्राप्त गोबर और अन्य सामग्री का उपयोग महिलाओं द्वारा देसी उत्पाद बनाने में किया जा रहा है।

सहयोगी और सहभागिता

इस आयोजन में डीपीएम के.एम. वर्मा, पीएनबी के चंद्रशेखर शर्मा एवं निर्भय शर्मा के मार्गदर्शन के साथ सरपंच देवेंद्र सिंह का पूर्ण सहयोग रहा। वहीं निर्भय कुमार शर्मा, बाबूलाल शर्मा, दिनेश लोढ़ा, रामबाबू दांगी, धर्मवीर सुथार, रामकैलाश दांगी, श्यामू कुंवर, ट्रेनर राजन खान और पिंकी नामदेव सहित कई सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।

राजीविका एसएचजी सदस्यों—खुशबू, मंजू, आशाबाई, टीना, करिश्मा आदि ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here