छात्रों को स्कूल बैग वितरित, शिक्षा और विकास के लिए योगदान देने का आह्वान

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चौमहला, झालावाड़। – गंगधार उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि थे चौमहला भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम जैन, जिला महामंत्री करण सिंह, वरिष्ठ भाजपा प्रतिनिधि जगदीश भावसार, वासुदेव विश्वकर्मा, युवा भाजपा नेता बालू सिंह, आदित्य कटारिया, संतोष सोनी, तथा पत्रकार दिलीप जैन और अमित अग्रवाल

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। डग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैन ने जनप्रतिनिधियों और भामाशाहों को विद्यालय के शैक्षिक और भौतिक विकास में योगदान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध हो सके।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, वरिष्ठ प्रतिनिधि जगदीश भावसार और पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम जैन ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए स्कूल के विकास और शैक्षिक स्तर उन्नयन के लिए आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here