*आज का राशिफल- शनिवार 20 सितंबर 2025*

0
68
- Advertisement -
*आज का राशिफल- लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
*मेष*
समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। व्यवसाय विस्तार के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी।
*वृषभ*
आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
*मिथुन*
किसी की भी निंदा करने से बचें। मकान-दुकान में परिवर्तन के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। फिजूलखर्च बढ़ेगा।
*कर्क*
व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से प्रसन्न होंगे। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी। नए मित्र बनेंगे। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
*सिंह*
पारिवारिक दायित्वों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ वाहन या मशीनरी पर खर्च होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, सतर्क रहें।
*कन्या*
आज का दिन संतान के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अध्ययन के क्षेत्र में सफल रहेंगे। अपने वाक्‌चातुर्य से रुके काम बनवा लेंगे। पड़ोसियों से संबंध कमजोर रहेंगे।
*तुला*
पारिवारिक क्लेश के कारण तनाव रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।
*वृश्चिक*
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, यही आपके शत्रु और मित्र तय करेगी। सामाजिक नए दायित्व मिल सकते हैं। धार्मिक स्थल का भ्रमण होगा।
*धनु*
धन आगमन के योग हैं। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं। वाहन-मशीनरी पर खर्च होगा। संतान पक्ष उत्तम रहेगा।
*मकर*
कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धर्म-कर्म के कार्यों की प्रशंसा होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
*कुंभ*
शारीरिक थकान का अनुभव होगा। लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। संतान के कार्यों से चिंता बढ़ेगी।
*मीन*
कार्य-सफलता से मन में उत्साह बढ़ेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। दोस्तों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here