आम मेवाड़ सेन समाज चारों चौखला मातृकुंडिया की बैठक 20 सितंबर को

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मातृकुंडिया (चित्तौड़गढ़)।
आम मेवाड़ सेन समाज चारों चौखला मातृकुंडिया की मासिक बैठक अब 20 सितंबर, शनिवार को आयोजित होगी। समाज के अध्यक्ष प्रहलाद जी सेन शिंदेसर ने जानकारी दी कि यह बैठक पूर्व निर्धारित तिथि अमावस्या के बजाय एक दिन पहले रखी गई है।


बैठक तिथि में बदलाव का कारण

मीडिया प्रवक्ता सत्यनारायण सेन गुरला ने बताया कि अमावस्या के दिन कुछ स्थानों पर नवरात्र प्रारंभ हो जाने और कई समाज की समितियों की बैठकें उसी दिन होने के कारण, मातृकुंडिया की बैठक को एक दिन पूर्व आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।


बैठक में भागीदारी

  • बैठक में मातृकुंडिया की कार्यकारिणी,

  • चारों जिला (चौखला) की सभी कार्यकारिणी समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य,

  • और समाज के सभी गणमान्यजन आमंत्रित हैं।


एजेंडा

इस बैठक में समाज के विकास और समाजहित के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here