नगर निगम ने शुरू किया “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

महापौर राकेश पाठक ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य गांधीजी के विचारों के अनुरूप स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।

सफाई पर विशेष ध्यान

आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि पखवाड़े के दौरान शहर के 145 गंदे स्थलों को चिन्हित कर उनकी पूरी सफाई करवाई जाएगी। साथ ही, शहर की सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने पर जोर रहेगा।

जागरूकता और श्रमदान

आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • 25 सितंबर को आम जनता द्वारा एक घंटा श्रमदान किया जाएगा।

  • अभियान के दौरान सफाई कार्मिकों की मेडिकल जांच भी करवाई जाएगी।

शुभारंभ और उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद और विधायक अशोक कोठारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर निगम के पार्षदगण, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंच का संचालन निगम सचिव हरनारायण माली ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here