प्रतियोगिता समापन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

0
169
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में 69वीं जिला स्तरीय नेट बॉल प्रतियोगिता का समापन एवं भामाशाह सम्मान समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि बोसरिया प्रधानाचार्य रामचरण मीना एवं पंचायत प्रशासक लादूलाल रैगर रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गीता मीणा ने की। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य निर्णायक सुशील कुमार, रोहित, दयाराम, श्योराज, सीबीईओ प्रतिनिधि हरिराम मीणा, शिक्षक संघ अध्यक्ष हंसराज मीना, एसएमसी अध्यक्ष बद्रीलाल रेगर, भामाशाह खुशीराम धाकड़, रामकिशन धाकड़, सुरेंद्र जैन, अध्यक्ष व्यापार मंडल पलाई, सुनील जैन, देवीलाल गुर्जर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और शिक्षा के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने पर बल दिया।

प्रतियोगिता में भागीदारी

विद्यालय प्रशासन की ओर से खेल प्रभारी धर्मराज मीणा और संयोजक प्रधानाचार्या गीता मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

19 वर्षीय छात्र वर्ग – इंदौली टीम विजेता, अहमदपुरा चौकी उपविजेता
19 वर्षीय छात्रा वर्ग – रतनपुरा नासिरदा टीम विजेता, संदेड़ा उपविजेता
17 वर्षीय छात्रा वर्ग – रतनपुरा नासिरदा टीम विजेता, संदेड़ा उपविजेता
17 वर्षीय छात्र वर्ग – डिग्गी कल्याण टीम विजेता, पलाई टीम उपविजेता

विजेता टीमों का सम्मान

समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को माला, ट्रॉफी, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हरिनारायण वर्मा ने किया।

खेल मैदान की खस्ताहाल स्थिति

कार्यक्रम के दौरान यह भी सामने आया कि पलाई स्कूल का खेल मैदान खस्ताहाल है। मैदान ऊबड़-खाबड़, घास-फूस व कटीली झाड़ियों से भरा हुआ है, जिससे खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों में अभ्यास करना पड़ता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि मैदान के बीच से 33/11 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे खिलाड़ियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मैदान के विकास की मांग उठाई।

उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक सुशील कुमार, प्रधानाचार्य गुलाब चंद मीना, पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद बैरवा, मैच रैफरी रोहित मीना, श्योराज मीना, धर्मराज, सुमित्रा चौधरी, बिंतोस मीना, स्कोरर आसाराम मीणा, रामकेश मीणा, राजेश कुमार, सुनिल कुमार, व्यवस्था कर्ता बाबूलाल धाकड़, हरिनारायण वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष बद्रीलाल रेगर, प्रधान मीणा, रामलाल रैगर, ब्रजेश कुमार, जगदीश प्रसाद, दयाराम चौधरी, अशोक प्रजापत, निशा बंशीवाल, चंदन सिंह, शेरसिंह सोलंकी, प्रधान गुर्जर, राजुलाल धाकड़, रामकिशन गुर्जर, राशिद खान सहित खिलाड़ी, निर्णायक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here