सेमारी रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था बाधित, यात्री परेशान

0
49
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रेलवे संघर्ष समिति ने की समस्या समाधान की तत्काल मांग

सेमारी, सलूम्बर।
सलूम्बर जिले के सेमारी नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर विगत पाँच दिनों से तकनीकी समस्या के कारण स्टेशन पर लगाए गए प्याऊ नलों में पानी नहीं आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था बाधित होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय यात्रियों ने बताया कि पानी न मिलने से उन्हें मजबूरन बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। कई यात्रियों ने रेल प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान करने की अपील की है।

रेलवे संघर्ष समिति सेमारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन से तत्काल समस्या समाधान की मांग की है। समिति ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी।

यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि स्टेशन पर पानी की आपूर्ति बहाल कर आमजन को राहत दी जाए। रेलवे प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस समस्या पर तत्काल ध्यान देकर समाधान करेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here