सेन समाज का नवरात्रि डांडिया-गरबा महोत्सव 23 से 25 सितम्बर तक

0
106
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हरी सेवा धाम, भीलवाड़ा में पोस्टर का भव्य विमोचन

भीलवाड़ा ।
सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा नवरात्रि डांडिया एवं गरबा महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर हरी सेवा धाम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य आकर्षण आगामी महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन रहा, जिसमें समाज के प्रमुख सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संस्थान ने जानकारी दी कि यह महोत्सव 23, 24 एवं 25 सितम्बर 2025 को हरी सेवा धाम, भीलवाड़ा में धूमधाम से आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान समाज की एकता, संस्कृति और युवाओं की ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आयोजकों ने इसे समाज में परस्पर सहयोग, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने का मंच बताया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संस्थान के प्रमुख सदस्य सोनू सेन गोरदा, ललित सेन बनेकड़िया, महेश सेन सांवरिया, सतीश सेन पुर, पीरु सेन बागोर, पुष्पेंद्र सेन, दीपक सेन, नवीन सेन, पवन सेन, शिवराज सेन, सुनील सेन, महेंद्र सेन, हिम्मत सेन, राहुल सेन, हेमराज सेन, बजरंग सेन, रत्नेश सेन, बलवंत सेन, नरेंद्र सेन सहित अनेक समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने महोत्सव की सफलता हेतु उत्साहपूर्वक संकल्प लिया।

संस्थान ने विश्वास जताया कि नवरात्रि डांडिया-गरबा महोत्सव 2025 समाज की सांस्कृतिक धरोहर, शक्ति, परंपरा और एकजुटता का भव्य प्रतीक बनेगा। इसके माध्यम से युवाओं में उत्साह, महिला सहभागिता और समाज में सौहार्द का संदेश प्रसारित होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here