छात्रों को साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद ।
राजसमंद जिले के कोयल स्कूल में आज कक्षा 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। गजपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रोशनलाल एवं कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह ने विद्यालय में विशेष सत्र आयोजित कर छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

एएसआई रोशनलाल ने छात्रों से कहा कि मोबाइल का उपयोग सोच-समझकर करें और अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK फाइल कभी न खोलें, क्योंकि साइबर अपराधी ऐसी फाइलों के माध्यम से मोबाइल हैक कर बैंक खातों से धन निकाल सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी का बैंक खाता हैक हो जाए तो तुरंत बैंक से संपर्क कर खाते को फ्रिज कराएँ ताकि नुकसान से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार के झांसे में न आएँ।

यातायात सुरक्षा को लेकर उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद बैरवा, व्याख्याता प्रेमप्रकाश चौधरी, जोगेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, विजेंद्र चौधरी, मदनलाल कुमावत, गोवर्धन लाल, राजेश श्रीमाली, मालीराम वर्मा, रेनू नवरिया सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here