तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 3538 प्रकरणों का निस्तारण

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर) ।
तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पीसांगन उपखंड क्षेत्र में व्यापक उत्साह के साथ किया गया। ग्राम न्यायालय में भी लोक अदालत का आयोजन न्यायाधिकारी भावना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान फौजदारी नियमित के 9 प्रकरणों तथा घरेलू हिंसा से संबंधित 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इसके साथ ही उपखंड न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में अब तक 3538 राजस्व संबंधी मामलों का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई। उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने लोक अदालत के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

लोक अदालत में न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाकर आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने पर बल दिया गया। न्यायालय की यह पहल विवादों के त्वरित निस्तारण और न्याय तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियों ने आमजन से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे आयोजन न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here